Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कर्नाटक और महाराष्ट्र में 11 लाख से ज्यादा एक्टिव Corona केस

हमें फॉलो करें कर्नाटक और महाराष्ट्र में 11 लाख से ज्यादा एक्टिव Corona केस
, शनिवार, 15 मई 2021 (17:40 IST)
नई दिल्ली। केन्द्र सरकार द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार देश के 11 राज्य ऐसे हैं जहां कोरोनावायरस संक्रमण के 1 लाख से ज्यादा एक्टिव मामले हैं। दूसरी ओर, कर्नाटक और महाराष्ट्र ऐसे राज्य हैं जहां 11 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं।
 
केन्द्रीय स्वास्‍थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने शनिवार को बताया कि देश के 11 राज्यों में 1 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं। इनमें कर्नाटक और महाराष्ट्र में क्रमश: 5 लाख 98 हजार 625 और 5 लाख 21 हजार 683 मामले हैं। कर्नाटक में जहां एक्टिव केसों की संख्‍या बढ़ रही है, वहीं महाराष्ट्र में इसमें गिरावट दर्ज की जा रही है। 
 
इसी तरह केरल में 4 लाख 42 हजार से अधिक एक्टिव केस हैं, वहीं राजस्थान और आंध्रप्रदेश में 2 लाख से ज्यादा संक्रमण के सक्रिय मामले हैं। इनके अलावा तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में 1 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं। इनमें केरल, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और मध्यप्रदेश में सक्रिय मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। 
webdunia
अग्रवाल ने कहा कि हमारे रोकथाम के प्रयास काम कर रहे हैं। भारत में पॉजिटिविटी रेट जो पिछले सप्ताह 21.9% थी, अब गिरकर 19.8% हो गई है। दिल्ली, छत्तीसगढ़, दमन और दीव, हरियाणा और मध्य प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट में गिरावट दर्ज की गई है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गाजा के एक मकान पर इसराइल के हवाई हमले में 10 लोगों की मौत, मृतकों में ज्यादातर बच्चे