Amarnath Yatra News : दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ गुफा में शनिवार को 8300 से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन किए। यात्रियों में 6280 पुरुष, 1525 महिलाएं, 5 ट्रांसजेंडर, 80 बच्चे, 74 साधु, एक साध्वी और 390 सुरक्षा बल के जवान शामिल थे। 3 जुलाई को यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक कुल 3,68,675 तीर्थयात्री पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को कुल 8,355 तीर्थयात्रियों ने 3800 मीटर ऊंचे पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने बताया कि यात्रियों में 6280 पुरुष, 1525 महिलाएं, 5 ट्रांसजेंडर, 80 बच्चे, 74 साधु, एक साध्वी और 390 सुरक्षा बल के जवान शामिल थे।
अधिकारियों ने बताया कि 3 जुलाई को यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक कुल 3,68,675 यात्री पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour