Publish Date: Wed, 16 Mar 2022 (09:08 IST)
Updated Date: Wed, 16 Mar 2022 (09:12 IST)
नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। आज बुधवार को भी दिल्ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन कई छोटे शहरों में तेल की कीमतें बदल गईं हैं।
सरकारी तेल कंपनियों ने आज बुधवार को लखनऊ, जयपुर, पटना जैसी राज्यों की राजधानियों में तेल कीमतों में बदलाव किया है। लखनऊ, गुरुग्राम और जयपुर में जहां पेट्रोल-महंगा हुआ है तो पटना में यह कल के मुकाबले काफी सस्ता दिख रहा है। तेल कंपनियों ने करीब 4 महीनों से महानगर में पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई फेरबदल नहीं किया। बावजूद इसके, मुंबई में पेट्रोल सबसे महंगा 110 रुपए प्रति लीटर के आसपास बिक रहा है।
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 95.41 और डीजल 86.67, मुंबई में पेट्रोल 109.98 डीजल 94.14, कोलकाता में पेट्रोल 104.67 और डीजल 89.79, चेन्नई में पेट्रोल 101.40 और डीजल 91.43 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा। अन्य महानगरों में गुरुग्राम में पेट्रोल 95.90 और डीजल 87.11, लखनऊ में पेट्रोल 95.28 और डीजल 86.80, जयपुर में पेट्रोल 107.01 और डीजल 90.65 तथा पटना में पेट्रोल 106.26 और डीजल 91.43 रुपए प्रति लीटर के भाव हैं।
पेट्रोल-डीजल के भाव हर दिन सुबह 6 बजे से बदलते हैं तथा सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।