Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Maharashtra Political Crisis : डमी कार और डायलिसिस वाली सरकार ज्यादा दिन नहीं चलती : नकवी

हमें फॉलो करें Maharashtra Political Crisis :  डमी कार और डायलिसिस वाली सरकार ज्यादा दिन नहीं चलती : नकवी
, गुरुवार, 23 जून 2022 (11:06 IST)
रामपुर। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक उथल-पुथल पर गुरुवार को कहा कि डमी कार और डायलिसिस वाली सरकार ज्यादा दिन नही चलतीं।
 
रामपुर लोकसभा उपचुनाव में वोट डालने आए नकवी ने मतदान केन्द्र के बाहर संवाददाताओं से बातचीत में महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक हालात के बारे में पूछे जाने पर वहां की शिवसेना नीत सरकार पर तंज किया। उन्होंने कहा कि डमी कार और डायलिसिस वाली सरकार ज्यादा दिन नहीं चलती।
 
इस सवाल पर कि महाराष्ट्र में अब क्या होगा, नकवी ने सीधा जवाब नहीं देते हुए कहा 'जब रात है इतनी मतवाली तो सुबह का आलम क्या होगा।'
 
रामपुर से एक बार सांसद रह चुके नकवी ने रामपुर लोकसभा उपचुनाव का जिक्र करते हुए दावा किया कि यहां समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां का गढ़ दरक चुका है और वह 26 जून को नतीजा आने के बाद ढह जायेगा।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पिछले सत्र की तेज गिरावट के बाद शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में रही तेजी