Publish Date: Mon, 09 Apr 2018 (11:29 IST)
Updated Date: Mon, 09 Apr 2018 (11:38 IST)
मुंबई। अगर आप मुंबई एयरपोर्ट से सफर करने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। 9-10 अप्रैल की दोपहर छ: घंटे उड़ान परिचालन के लिए मुंबई हवाई अड्डा बंद रहेगा। इसके बाद 23 अक्टूबर को भी पूर्व मानसूनी तैयारी के लिए एयरपोर्ट को बंद किया जाएगा।
9 और 10 अप्रैल 2018 को सुबह 11 बजे से 5 बजे के बीच क्रॉस रनवे चौराहे पर काम किया जाएगा। इसके कारण एयरपोर्ट को बंद किया जा रहा है। इन दोनों दिन यात्रा करने वाले यात्री बदलते समय के बारे में जानने के लिए उस एयरलाइंस को संपर्क कर सकते हैं जिससे वे यात्रा कर रहे हैं।
मुंबई हवाई अड्डे के अलावा, चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का मार्ग 12 मई से 31 मई तक बंद रहेगा। इसी तरह जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी 31 मई को रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक बंद रहेगा।