Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Wednesday, 2 April 2025
webdunia

मुंबई में घुसे 3 पाकिस्तानी आतंकी, पुलिस कंट्रोल रूम पर आया कॉल

Advertiesment
हमें फॉलो करें mumbai police terrorist fake phone call pakistani terrorist
, शनिवार, 8 अप्रैल 2023 (16:43 IST)
मुंबई। मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में आए फोन कॉल से हड़कंप मच गया। इस फोन कॉल में कहा गया कि शहर में पाकिस्तान से 3 आतंकी घुस आए हैं। हालांकि इस कॉल को फर्जी बताया जा रहा है। खबरों के अनुसार मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को शनिवार एक फोन कॉल आया है।

इसमें एक शख्स ने बताया कि शहर में 3 आतंकवादी घुस आए हैं। खबरों के अनुसार फोन करने वाले ने दावा किया कि पाकिस्तान के 3 आतंकवादी शुक्रवार सुबह दुबई के रास्ते मुंबई में घुसे हैं। अज्ञात कॉलर ने एक आतंकवादी की पहचान मुजीब सैय्यद के रूप में की गई।  
 
मुंबई पुलिस ने कॉल करने वाले शख्स की खोजबीन कर रही है। पुलिस का मानना है कि जानकारी फर्जी हो सकती है। पुलिस फोन करने वाले का पता लगा रही है। हालांकि इसे लेकर पुलिस सतर्क है।
 
मुंबई में इसी तरह से समुद्र के रास्ते पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने 26 नवंबर, 2008 को हमला कर दिया था। इसमें 166 लोगों की जान गई और 300 लोग घायल हुए। 9 आतंकवादियों को मार गिराया था। अजमल कसाब इकलौता आतंकवादी था जो जिंदा पुलिस के हाथों में आया था और उसे 21 नवंबर 2012 को फांसी दे दी गई थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

UP: भीषण सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, योगी ने जताया शोक