Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Mumbai में Bike पर कर रहा था खतरनाक स्टंट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

हमें फॉलो करें Mumbai में Bike पर कर रहा था खतरनाक स्टंट, पुलिस ने किया गिरफ्तार
, सोमवार, 3 अप्रैल 2023 (12:50 IST)
मुंबई। मुंबई पुलिस ने 2 लड़कियों के साथ एक बाइक पर खतरनाक स्टंट करने के आरोप में 24 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया है। उसका बाइक पर स्टंट करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर आया है।वीडियो सामने आने के बाद मामला दर्ज किया गया और उसे पकड़ने के लिए टीम गठित की गई। घटना शहर के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) इलाके में हुई थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ एन्टॉप हिल और वडाला टीटी थानों में मामले दर्ज हैं। अधिकारी ने बताया, आरोपी का दो लड़कियों के साथ अपनी बाइक पर खतरनाक स्टंट करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर हाल में आया। घटना शहर के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) इलाके में हुई थी।

उन्होंने बताया, वीडियो सामने आने के बाद मामला दर्ज किया गया और उसे पकड़ने के लिए टीम गठित की गई। अधिकारी के मुताबिक, गुप्त सूचना के बाद आरोपी को रविवार को दबोच लिया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है तथा जांच की जा रही है। फोटो सौजन्‍य : सोशल मीडिया
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Airline को धमकी मामले में 12वीं का छात्र गुजरात से गिरफ्तार