Publish Date: Thu, 08 Dec 2022 (14:43 IST)
Updated Date: Thu, 08 Dec 2022 (14:50 IST)
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सड़क पर खतरनाक स्टंट कर रहे 21 मोटरसाइकल चालकों को गिरफ्तार किया गया और उनके वाहन जब्त कर लिए गए। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि आरोपी सड़क पर मोटरसाइकल को गोल-गोल घुमा रहे थे और अन्य स्टंट कर रहे थे तथा खुद के अलावा अन्य यात्रियों की जान जोखिम में डाल रहे थे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta