Publish Date: Sun, 18 Jul 2021 (08:23 IST)
Updated Date: Sun, 18 Jul 2021 (08:44 IST)
मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बीती रात से लगातार बारिश तेज हो बारिश हो रही है। तेज बारिश की वजह से मुंबई में कई इलाकों में पानी भर गया। लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच चैंबूर में दीवार गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई है। विक्रोली में भी बारिश की वजह से 3 लोग मारे गए।
चैंबूर में एक घर की दीवार ढह जाने से 11 लोगों की मौत हो गई। विखरोली में देर रात करीब ढाई बजे भूस्खलन के बाद झोपड़ियों के ढह जाने से उसमें रहने वाले तीन लोगों की मौत हो गई।
सायन, दादर, अंधेरी, बोरीवली के निचले इलाकों में पानी भर गया। सड़कें तालाब सी नजर आ रही है। कई स्थानों पर लोग मोटर लगाकर घरों से पानी निकालने में जुटे रहे। हालांकि रविवार की वजह से आज सड़कों पर यातायात का दबाव कम है।
रेल पटरियों पर पानी भरने से रेल यातायात पर भी बुरा असर पड़ रहा है। सेंट्रल मेन लाइन और हार्बर लाइन पर लोग ट्रेन सेवाएं पूरी तरह ठप है।
मौसम विमाग जारी किया रेड अलर्ट : मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश का अनुमान जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है।
webdunia
Publish Date: Sun, 18 Jul 2021 (08:23 IST)
Updated Date: Sun, 18 Jul 2021 (08:44 IST)