Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मुंबई हादसा: 4 मंजिला इमारत ढहने से 11 लोगों की मौत, 5 लाख के मुआवजे का ऐलान

हमें फॉलो करें मुंबई हादसा: 4 मंजिला इमारत ढहने से 11 लोगों की मौत, 5 लाख के मुआवजे का ऐलान
, गुरुवार, 10 जून 2021 (14:22 IST)
मुंबई। मुंबई के पश्चिम मलाड के न्यू कलेक्टर कंपाउंड में बीती रात करीब 11 बजे रिहायशी इमारतें ढह जाने से अभी तक 11 लोगों की मौत हो गई है और 7 लोग घायल है। हादसे में घायल सभी लोगों को अस्पतला में भर्ती कराया गया है। वहीं रेस्क्यू टीम ने महिलाओं और बच्चों सहित कुल 15 लोगों को बचा लिया है। बुधवार, 9 जून को रात 11 बजे मालवानी इलाके में एक चार मंजिला इमारत ढह गई थी। मृतकों के परिवारों को 5 लाख के मुआवजे का ऐलान।
 
भारी बारिश के कारण हुआ हादसा : बीएमसी की ओर से जानकारी दो गई है कि मलाड वेस्ट में एक चार मंजिला इमारत के गिरने के कारण यह बड़ा हादसा हुआ। जिसके बाद इमारत के विपरीत दो और इमारतों को ध्वस्त कर दिया गया और वहां से दो बच्चों को भी रेस्क्यू किया गया है। बीएमसी के मुताबिक इमारत काफी खराब हालत में थी और भारी बारिश होने के कारण वह हादसे का शिकार हो गई। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है।
 
हादसे के बाद सामने आया मंत्री का बयान : इस बड़े हादसे के बाद महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख का एक बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण इमारतें गिर गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। उन्होंने बताया कि घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही इमारतों के मलबे को यह देखने के लिए हटाया जा रहा है कि कहीं और लोग इसके नीचे तो नहीं फंसे हैं। असलम शेख ने कहा कि मृतकों के परिवारों को प्रत्येक को मुआवजे के रूप में 5 लाख रुपये दिए जाएंगे।"
 
आगे भी है तेज बारिश का अनुमान : जानकरी के लिए बता दें कि भारतीय मौसम विभाग ने मुंबई और आसपास के इलाकों में बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के दस्तक देने की घोषणा की थी। साथ ही यह भी कहा था कि 11 से 15 जून के बीच महाराष्ट्र के कई इलाकों के भारी बारिश हो सकती है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,कैबिनेट विस्तार को लेकर अटकलें तेज