Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नड्डा ने 'जय श्रीराम' के नारों के बीच किया रोड शो, समर्थकों ने बिखेरीं फूलों की पंखुड़ियां

Advertiesment
हमें फॉलो करें नड्डा ने 'जय श्रीराम' के नारों के बीच किया रोड शो, समर्थकों ने बिखेरीं फूलों की पंखुड़ियां
, शनिवार, 6 फ़रवरी 2021 (15:54 IST)
मालदा। पश्चिम बंगाल में कुछ महीनों बाद होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले मालदा में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को 'जय श्रीराम' के नारों के बीच 'रोड शो' किया।  फोआरा मोड़ और गुरुदेव रबींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा के बीच 1 किलोमीटर तक के मार्ग पर विशेष रूप से सजाए गए एक वाहन के ऊपर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष एवं अन्य के साथ खड़े नड्डा ने उत्साही समर्थकों पर गेंदा के फूलों की पंखुड़ियां बिखेरीं और हाथ हिलाकर भीड़ का अभिवादन किया।
लोगों ने अपनी छतों एवं बालकनी से 'रोड शो' देखा। वे अपने मोबाइल फोन पर 'रोड शो' का वीडियो बनाते नजर आए। सड़कों पर जगह-जगह भाजपा के झंडे और बैनर लगे नजर आए। यह काफिला तंग और भीड़भाड़ वाली सड़कों से निकला। पार्टी के झंडे लहराते हुए भाजपा समर्थकों ने 'जय श्रीराम', 'नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद' और 'जेपी नड्डा जिंदाबाद' के नारे लगाए। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Farmers Protest Live Updates : 3 घंटे तक चला किसानों का चक्काजाम, 3 राज्यों में नहीं दिखा असर