Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नाना पटोले कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नियुक्त

हमें फॉलो करें नाना पटोले कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नियुक्त
, शुक्रवार, 5 फ़रवरी 2021 (16:26 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नाना पटोले को अपनी प्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पटोले को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही 5 नेताओं को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। पटोले ने गुरुवार को महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था।
शिवाजीराव मोगे, बासवराज पाटिल, मोहम्मद आरिफ नसीम खान, कुणाल रोहिदास पाटिल, चंद्रकांत हंडोरे और प्रणति शिंदे को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। इनके साथ ही 10 उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। संसदीय बोर्ड और आगामी निकाय चुनावों के लिए रणनीति, स्क्रीनिंग एवं समन्वय समिति का गठन भी किया गया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बर्फ में स्‍व‍िस पुलिस का यह डांस बन गया सोशल मीड‍िया सनसनी, लाखों लोग देख रहे लेकिन आखि‍र क्‍या है वजह?