Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मोदी के जीवन पर आधारित किताब का वॉशिंगटन में विमोचन

हमें फॉलो करें मोदी के जीवन पर आधारित किताब का वॉशिंगटन में विमोचन
वॉशिंगटन। , बुधवार, 27 सितम्बर 2017 (14:01 IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित किताब का यहां विश्वस्तर पर विमोचन किया गया।
 
‘दि मेकिंग ऑफ ए लेजेंड’ में मोदी की जिंदगी से जुड़ी बातें और तस्वीरें हैं। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद के उनके संघर्षों एवं विभिन्न पहलों को भी किताब में बयां किया गया है।
 
किताब के लेखक ‘सुलभ इंटरनेशनल’ एनजीओ के संस्थापक बिंदेश्वरी पाठक हैं। सांसद एच मॉर्गन ग्रिफिथ, थॉमस ए गेरेट, बारबरा कॉमस्टॉक, टेड योहो, अमी बेरा को भी इन किताबों की प्रतियां भेंट की गईं। भारत में किताब का विमोचन जुलाई में किया गया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

योगी आदित्यनाथ ने कहा- बीएचयू में हुई घटना साजिश का परिणाम