suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यभार संभालते ही लिया यह पहला बड़ा फैसला

Advertiesment
Narendra Modi
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कामकाज संभालने के बाद अपने पहले फैसले में सेना और अर्द्धसैनिक बलों के शहीद जवानों या पूर्व सैनिकों की विधवाओं और बच्चों को राष्ट्रीय रक्षा निधि से दिये जाने वाले वजीफे में वृद्धि को मंजूरी दी और इसका दायरा बढ़ाकर इसमें आतंकी या माओवादी हमलों में शहीद हुए राज्य पुलिस के अधिकारियों की संतानों को भी शामिल किया है।
 
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि छात्रवृत्ति की दर लड़कों के लिए 2000 रुपए से बढ़ाकर 2500 रुपए प्रति महीने और लड़कियों के लिए 2250 रुपये से 3000 रुपए प्रति महीने कर दी गई है।
webdunia
इसमें कहा गया कि वजीफा योजना का दायरा बढ़ाकर इसमें आतंकी या नक्सली हमलों में शहीद हुए राज्य पुलिस के अधिकारियों के बच्चों को भी शामिल किया गया है। राज्य पुलिस के अधिकारियों के लिए इस कोटे का लाभ हर साल करीब 500 लोग उठा सकेंगे।
 
मोदी ने ट्वीट किया, ‘हमारी सरकार का पहला फैसला उनके लिए समर्पित है जो भारत की रक्षा करते हैं। राष्ट्रीय रक्षा निधि के तहत प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना में कई बदलावों को मंजूरी दी गई है और इसमें आतंकी या माओवादी हमलों में शहीद हुए पुलिसकर्मियों की संतानों के लिए बढ़ी हुई छात्रवृत्ति शामिल है।’

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिम्स्टेक नेताओं से द्विपक्षीय वार्ता की, संबंध प्रगाढ़ बनाने पर जोर