Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

PM नरेन्द्र मोदी और अमित शाह को कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा घुसपैठिया

Advertiesment
हमें फॉलो करें PM नरेन्द्र मोदी और अमित शाह को कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा घुसपैठिया
, रविवार, 1 दिसंबर 2019 (18:41 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस (Congress) के नेता अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) को लेकर विवादित बयान दिया है। लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को घुसपैठिया बताया है।
 
एनआरसी (NRC) को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हिन्दुस्तान सबके लिए है। ये हिन्दुस्तान किसी की जागीर है क्या? सबका समान अधिकार है। अमित शाहजी, नरेंद्र मोदी जी आप खुद घुसपैठिए हैं। घर आपका गुजरात है, आ गए दिल्ली। आप खुद माइग्रेंट हैं। वैध-अवैध बाद में पता चलेगा।
webdunia
चौधरी ने कहा कि वे दिखाना चाहते हैं कि मुसलमान को भगाएंगे मुसलमान अगर इस देश का नागरिक है तो भागेगा क्यों, हिन्दुस्तान सबके लिए है हिन्दू के लिए है मुसलमान के लिए है, लेकिन वो दिखाना चाहते हैं कि हम हिन्दुओं को यहां रहने देना चाहते हैं, मुसलमानों को भगा देंगे।
 
भाजपा नीत केंद्र सरकार पूरे देश में एनआरसी (नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स) लागू करने की बात कह रही है। गृहमंत्री अमित शाह ने असम के बाद पूरे देश में एनआरसी लागू करने का वादा किया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

BCCI की AGM खत्म, 2024 तक बढ़ सकता है सौरव गांगुली का कार्यकाल