Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पीएम मोदी ने 3 Vande Bharat ट्रेन को हरी दिखाई झंडी, विकसित भारत का संकल्प दोहराया

नई ट्रेनों से 1 से 3 घंटे का समय बचेगा

हमें फॉलो करें narendra modi

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , शनिवार, 31 अगस्त 2024 (15:00 IST)
Narendra Modi flagged off 3 Vande Bharat trains: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने मेरठ को लखनऊ, मदुरै को बेंगलुरु और चेन्नई को नागरकोइल से जोड़ने वाली 3 नई वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat trains) को शनिवार को हरी झंडी दिखाई। मोदी ने हरी झंडी दिखाने के कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित करते हुए कहा कि 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए दक्षिणी राज्यों का तेजी से विकास महत्वपूर्ण है।

 
समय से पूर्व पहुंचाएगी ट्रेन : प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि तमिलनाडु और कर्नाटक के लिए बजटीय आवंटन में वृद्धि से दक्षिणी राज्यों में रेल परिवहन मजबूत हुआ है। मेरठ सिटी-लखनऊ वंदे भारत ट्रेन यात्रियों को दोनों शहरों के बीच मौजूदा सबसे तेज ट्रेन की तुलना में लगभग 1 घंटे पहले पहुंचाएगी। इसी तरह चेन्नई एग्मोर-नागरकोइल वंदे भारत से 2 घंटे से अधिक समय और मदुरै-बेंगलुरु वंदे भारत ट्रेन से करीब 1.30 घंटे का समय बचेगा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

NCOL ने जैविक उत्पाद खरीदने के लिए उत्तराखंड सरकार के साथ किया समझौता