Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हिमाचल में नरेन्द्र मोदी का चुनावी शंखनाद, बोले...

Advertiesment
Narendra Modi
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में चुनावी शंखनाद करते हुए कहा कि....
* सर्जिकल स्ट्राइक से सेना का मनोबल बढ़ा। 
* भारत ने बता दिया हम किसी से कम नहीं।
* सर्जिकल स्ट्राइक के एक साल पूरा होने पर मीडिया ने जो कवरेज किया उसके लिए बधाई। 
* हमारी सरकार लटके हुए प्रोजेक्ट की फाइलों को निकलवा रही है। 
* इन परियोजनाओं के लागू होने से सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलेगा। 
* मेरा हिमाचल प्रदेश से पुराना नाता है। इसलिए यहां कुछ करने का मेरा मन भी ज्यादा होता है।
* स्वच्छता अभियान से हिमाचल में ज्यादा पर्यटक आएंगे। 
* हिमाचल प्रदेश में जमानती सरकार चल रही है। 
* यहां के पूर्व मुख्‍यमंत्री का पूरा परिवार जमानत पर है। कब तक जमानती सरकार को झेलोगे।
* हमारा देश गरीब नहीं था, भ्रष्टाचार ने पूरे देश को खोखला कर दिया। 
* एम्स का अस्पताल खुलने से पूरे हिमाचल का फायदा।
* स्टील प्लांट की वजह से यहां के लोगों को रोजगार मिलेगा।  
* हमारी सरकार लटके पड़े प्रोजेक्ट की फाइल निकाल रही है।
* हिमाचल के बिलासपुर में प्रधानमंत्री ने एम्स की आधारशिला रखी। 
* स्टील प्लांट और आईआईआईटी का भी शिलान्यास किया। 
* हिमाचल की धरती देश के लिए बलिदान देने वालों की धरती। 
* मंच पर हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार एवं केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्‍ढा भी मौजूद।
* हिमाचल की 68 सीटों पर इस वर्ष के अंत में चुनाव होने वाले हैं। बहुमत के लिए कम से कम 35 सीटों की जरूरत है। 
* हिमाचल में अभी कांग्रेस की सरकार और वीरभद्रसिंह मुख्‍यमंत्री हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हैदराबाद में भारी बारिश का कहर, 3 की मौत (वीडियो)