Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मोदी के यू ट्यूब चैनल के सब्सक्राइबर 10 लाख के पार

Advertiesment
Narendra Modi
नई दिल्ली। दुनिया के ताकतवर नेताओं में गिने जाने वाले और देश भर में लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यू ट्यूब चैनल के सब्सक्राइबरों की संख्या 10 लाख के पार पहुंच गई है।
 
 
श्री मोदी सोशल मीडिया वेब साइटों ट्विटरों तथा फेसबुक पर फालोवर्स की संख्या में पहले ही रिकॉर्ड बना चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज ट्वीट करके यह जानकारी दी। 
 
श्री नड्डा ने लिखा, सम्माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आम लोगों के प्रेम और लगाव का एक और प्रमाण सामने आया है।

उनके यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करने वाले लोगों का आंकडा 10 लाख को पार कर गया है। प्रधानमंत्री के ट्विटर और फेसबुक पर फोलोवर्स की संख्या चार करोड़ तीस लाख से ज्यादा है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पहले साक्षी, अब धोनी का धमाकेदार लुक! नए V-Hawk हेयरस्टाइल में नजर आए माही...