Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नासिक TCS केस, WhatsApp ग्रुप से होती थी प्लानिंग, देवी-देवताओं पर टिप्पणी, SIT खोलेगी बड़े राज

Advertiesment
Nashik TCS case
आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विस (TCS) की नासिक ब्रांच में कथित धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच नई खुलासे सामने आ रहे हैं। खबरों के मुताबिक एक बेहद संगठित और खतरनाक modus operandi सामने आया है।  पुलिस सूत्रों के अनुसार, शिकायतकर्ताओं ने वरिष्ठ कर्मचारियों और एक एचआर मैनेजर से जुड़े एक सुनियोजित नेटवर्क की जानकारी दी है। जांच में सामने आया है कि आरोपी ट्रेनिंग टीम का हिस्सा थे और नए कर्मचारियों की पूरी जानकारी रखते थे। वे ऐसे लोगों को ‘टारगेट’ बनाते थे जो आर्थिक रूप से कमजोर हों, पारिवारिक समस्याओं से जूझ रहे हों या पैसों की जरूरत में हों।
ALSO READ: TCS नासिक केस में HR निदा खान फरार, अब तक क्या क्या खुलासे हुए

 WhatsApp ग्रुप से होती थी प्लानिंग

जांच में एक व्हाट्सएप ग्रुप का भी खुलासा हुआ है, जिसमें आरोपी ‘टारगेट’ को लेकर चर्चा करते थे। इस ग्रुप में धार्मिक मुद्दों और कंपनी की आंतरिक राजनीति पर भी बातचीत होती थी।  इस मामले में अब तक 7 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें आसिफ अंसारी, शफी शेख, शाहरुख कुरैशी, रजा मेमन और तौसीफ अत्तार शामिल हैं। 
 

देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां 

ट्रेनिंग के दौरान कथित रूप से हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की जाती थीं। जब ‘टारगेट’ व्यक्ति आहत होता, तब आरोपी एचआर मैनेजर निदा खान उससे संपर्क कर सहानुभूति जताते हुए धीरे-धीरे भरोसा जीतती थी। समय के साथ ‘टारगेट’ पर जीवनशैली और पहनावे में बदलाव का दबाव बनाया जाता था। एक मामले में तो एक युवती इतनी प्रभावित हो गई कि उसने अपने परिवार से झगड़ा कर लिया और घर से हिन्दू देवी-देवताओं की तस्वीरें हटा दीं।

अंडर कवर एजेंट से हुआ खुलासा

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस साजिश का पर्दाफाश करने के लिए अंडरकवर ऑपरेशन चलाया गया। महिला पुलिसकर्मियों को हाउसकीपिंग स्टाफ के रूप में ऑफिस में भेजा गया। चूंकि हाउसकीपिंग सेवाएं आउटसोर्स होती हैं, इसलिए यह कदम सुरक्षित और गोपनीय रहा। कुछ पुरुष पुलिसकर्मी भी ड्रेस बदलकर मौके पर मौजूद थे। इस ऑपरेशन के जरिए आरोपों की पुष्टि की गई। मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) अब यौन उत्पीड़न और हमले के आरोपों की भी गहराई से पड़ताल कर रही है।  Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, आपस में टकराए 2 विमानों के पंख, मची अफरातफरी