Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

TCS नासिक केस में HR निदा खान फरार, अब तक क्या क्या खुलासे हुए

Advertiesment
Nashik TCS Case Updates
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) से जुड़ी नासिक की एक बीपीओ यूनिट में धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि कंपनी की महिला एचआर (HR) मैनेजर और ऑपरेशंस हेड ने आरोपी का पक्ष लेते हुए पीड़िता को शिकायत दर्ज करने से रोका था। अधिकारियों के अनुसार इन महिला अधिकारियों ने पीड़िता से यहां तक कहा कि ऐसी चीजें होती रहती हैं।
 
HR मैनेजर निदा खान की तलाश तेज हो गई है। उस पर धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे हैं। FIR में दावा है कि वह कर्मचारियों को बुर्का पहनने और इस्लामी रीति-रिवाज अपनाने के लिए कहती थी नौ केस दर्ज होने के बाद वह फरार है।    

अधिकारियों की भूमिका पर पुलिस का बयान

 
नासिक के पुलिस कमिश्नर के मुताबिक यूनिट की ऑपरेशंस और एचआर हेड ने कथित तौर पर उत्तरजीवी को कानूनी कार्रवाई करने से हतोत्साहित किया। जांच में पाया गया है कि इस पूरे मामले में सात पुरुष आरोपी महिला कर्मचारियों को निशाना बनाने के लिए एक समन्वित (Coordinated) तरीके से काम कर रहे थे।
 

मामले की मुख्य बातें:

कुल केस और गिरफ्तारियाँ: पुलिस ने अब तक कुल 9 मामले दर्ज किए हैं। इस सिलसिले में 8 लोगों (7 पुरुष और 1 महिला) को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक अन्य महिला आरोपी फिलहाल फरार है।
 
हिरासत : गिरफ्तार महिला ऑपरेशंस मैनेजर को 28 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
 
आरोपियों की पहचान : मुख्य पुरुष आरोपियों की पहचान दानिश शेख, तौसीफ अत्तर, रज़ा मेमन, शाहरुख कुरैशी, शफी शेख, आसिफ आफताब अंसार और शाहरुख शेख के रूप में हुई है।
 

केंद्रीय एजेंसियों की एंट्री और जांच

मामले में उग्रवादी संगठनों की संलिप्तता और विदेशी फंडिंग की अटकलों पर कमिश्नर ने बताया कि जांच जारी है और हमने  ATS और NIA जैसी एजेंसियों से इनपुट मांगे हैं। पुख्ता सबूत मिलने के बाद ही किसी अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा।"
 

क्या है पूरा विवाद?

दर्ज किए गए 9 मामलों में एक पुरुष कर्मचारी की शिकायत भी शामिल है, जिसने जबरन धर्मांतरण की कोशिश और कार्यस्थल पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इससे पहले, 8 महिला कर्मचारियों ने अपने वरिष्ठ सहयोगियों पर मानसिक और यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे। महिलाओं का आरोप है कि एचआर विभाग ने उनकी शिकायतों को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया।

 TCS की सीओओ (COO) आरती सुब्रमण्यन द्वारा इस मामले की व्यापक जांच की जा रही है ताकि तथ्यों का पता लगाया जा सके और दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जा सके।'
 

काउंसलिंग के बाद सामने आए और पीड़ित

पुलिस ने बताया कि कार्यस्थल पर जांच के लिए महिला उपायुक्त और अन्य महिला अधिकारियों को तैनात किया गया था। वहां हुई काउंसलिंग सत्रों के बाद कई और पीड़ित महिलाएं अपनी शिकायतें लेकर सामने आई हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी अपने पद और अधिकार का दुरुपयोग कर सहकर्मियों को प्रताड़ित करते थे।

सुप्रीम कोर्ट में याचिका 

नासिक स्थित एक बहुराष्ट्रीय कंपनी (एमएनसी) में धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर धोखाधड़ीपूर्ण धर्मांतरण को नियंत्रित करने के निर्देश देने का अनुरोध किया गया। यह याचिका नासिक स्थित टीसीएस कार्यालय में आठ महिला कर्मचारियों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोपों की पृष्ठभूमि में दायर की गई है। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

UP में सीएम युवा योजना को गति देने के लिए क्रेडिट काउंसलर्स की ट्रेनिंग शुरू, जिलों में तैनात होंगे 90 सर्टिफाइड काउंसलर