Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

यूक्रेन का 'मददगार' NATO 'नसीहत' की मुद्रा में, कहा- रूस युद्ध रोके और बातचीत करे

हमें फॉलो करें यूक्रेन का 'मददगार' NATO 'नसीहत' की मुद्रा में, कहा- रूस युद्ध रोके और बातचीत करे
, शुक्रवार, 25 फ़रवरी 2022 (23:37 IST)
नई दिल्ली। यूक्रेन (russia ukraine war) को मदद का भरोसा दिलाकर बुरे वक्त में पीछे हटने वाले NATO अब नसीहत की मुद्रा में आ गया। उसने कहा कि रूस आगे गंभीर परिणाम चुकाएगा। 
 
नाटो ने कहा कि रूस ने नियमों का उल्लंघन किया है। हम रूस के हमले की निंदा करते हैं और यूक्रेन को राजनीतिक मदद देंगे। हमारी यूक्रेन संकट पर नजर है। नाटो ने रूस को आगे गंभीर परिणाम चुकाने की चेतावनी देते हुए कहा कि रूस युद्ध रोके और यूक्रेन से बातचीत करे। साथ ही रूस और बेलारूस की जवाबदेही तय होगी।
 
रूस सस्पेंड : इस बीच, काउंसिल ऑफ यूरोप ने रूस काउंसिल की सदस्यता से सस्पेंड कर दिया है। हालांकि रूस के विदेश मंत्री रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने शुक्रवार को कहा कि रूस पड़ोसी देश यूक्रेन पर 'कब्जा' नहीं करना चाहता और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आह्वान पर यूक्रेन की सेना के हथियार डालने के बाद मास्को यूक्रेन के साथ बातचीत के लिए तैयार है।
 
वहीं, ब्रिटेन के रक्षामंत्री ने कहा नाटो देशों को युद्ध में शामिल नहीं होना चाहिए। इस बीच, पिछले 48 घंटों में यूक्रेन के 50 हजार लोगों ने देश छोड़ दिया। दूसरी ओर, यूएनएससी में रूस के मुद्दे पर वोटिंग होगी। 
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Russia Ukraine War : रूस ने Facebook के इस्तेमाल पर लगाई 'आंशिक पाबंदी'