Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रूस ने रोमानिया के ‘ब्‍लैक सी के जहाज’ पर किया अटैक, नाटो का सदस्‍य है रोमानिया, बाइडेन ने दी गंभीर नतीजों की चेतावनी

हमें फॉलो करें रूस ने रोमानिया के ‘ब्‍लैक सी के जहाज’ पर किया अटैक, नाटो का सदस्‍य है रोमानिया, बाइडेन ने दी गंभीर नतीजों की चेतावनी
, शुक्रवार, 25 फ़रवरी 2022 (18:13 IST)
रूस का अटैक थमने का नाम नहीं ले रहा है। रूस लगातार बमबारी कर रहा है। वहीं यूक्रेन के साथ अब रूस ने काला सागर में रोमानिया के जहाज पर भी हमला बोल दिया। काला सागर को आमतौर पर ब्‍लैक सी के नाम से जाना जाता है।

रूस के रोमानिया के जहाज पर हमले का सीधा अर्थ यह है कि अब स्‍थि‍ति और ज्‍यादा गंभीर हो सकती है।
बता दें कि रोमानिया नाटो का सदस्‍य है। ऐसे में रूस का रोमानिया के जहाज पर हमला करने का मतलब है कि रूस ने सीधेतौर पर अब नाटो के सदस्‍य देशों को ही ललकार दिया है।

इस बीच अमेरिका के राष्‍ट्रपति का बयान आया है। उन्‍होंने, रूस के रोमानिया के जहाज पर हमला करने को लेकर कहा है कि अब रूस को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

बता दें कुछ ही देर पहले यूक्रेन के राष्‍ट्रपति के अंडरग्राउंड होने की खबर आई थी, जिसके बाद यूक्रेन ने रूस को बातचीत करने का भी प्रस्‍ताव दिया था, लेकिन एक अमेरिकी अखबार के हवाले से कहा जा रहा है कि रूस ने यूक्रेन की बातचीत की इस पेशकश को ठुकरा दिया है।

इसी दौरान रूस के राष्‍ट्रपति पुतिन और चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग के बीच बातचीत की भी खबर है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बड़ी राहत, यूक्रेन से बातचीत को तैयार हैं राष्ट्रपति पुतिन