Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नायब सिंह सैनी सरकार ने हरियाणा विधानसभा में हासिल किया विश्वास मत

हमें फॉलो करें nayab singh saini

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 13 मार्च 2024 (14:41 IST)
Haryana Politics news : हरियाणा के मुख्‍यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को विधानसभा में ध्वनिमत से विश्वास मत हासिल किया। 2 घंटे तक चली बहस के बाद सैनी सरकार ने सदन में हासिल किया विश्वास मत।

सैनी सरकार के बहुमत हासिल करते ही हरियाणा के पूर्व मुख्‍यमंत्री और करनाल से भाजपा विधायक मनोहर लाल खट्‍टर का विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उसे पूरा करूंगा।
 
इससे पहले सीएम नायब सिंह सैनी ने विधानसभा सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि मैं एक साधारण परिवार से आता हूं, मेरे परिवार में कोई भी राजनीति में नहीं है। मैं सिर्फ भाजपा का एक पार्टी कार्यकर्ता हूं और आज मुझे इतना बड़ा अवसर दिया गया है। यह केवल भाजपा जैसी पार्टी में ही संभव है।
 
विश्वास प्रस्ताव रखे जाने और इस पर चर्चा शुरू होने पर जननायक जनता पार्टी (JJP) के विधायक देवेंद्र सिंह बबली, राम कुमार गौतम, ईश्वर सिंह, राम निवास और जोगी राम सिहाग सदन से बाहर चले गए। पार्टी ने व्हिप जारी कर अपने 10 विधायकों को विश्वास प्रस्ताव पर मतदान के दौरान सदन से अनुपस्थित रहने को कहा था।
 
मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्ताव पेश करने से पहले, कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता से जल्दबाजी में विधानसभा सत्र बुलाने को लेकर सवाल पूछा।
 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कोई आपात स्थिति नहीं थी। उन्होंने दावा किया कि विधायकों को पर्याप्त समय नहीं दिया गया। पार्टी विधायक बी बी बत्रा ने पूछा कि सत्र बुलाने की इतनी जल्दी क्या थी?
 
हुड्डा ने अध्यक्ष से सत्र को कम से कम एक घंटे के लिए स्थगित करने का अनुरोध किया ताकि विधायक विधानसभा पहुंच सकें। इस पर अध्यक्ष ने कहा कि सदन में समय पर पहुंचना सदस्यों का कर्तव्य है।
 
राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा में, भाजपा के 41 सदस्य हैं और उसे सात में से छह निर्दलीय विधायकों के साथ-साथ हरियाणा लोकहित पार्टी के एकमात्र विधायक गोपाल कांडा का भी समर्थन प्राप्त है। सदन में जजपा के 10 विधायक हैं। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के पास 30 विधायक हैं जबकि इंडियन नेशनल लोकदल का एक विधायक है।
 
मनोहरलाल खट्टर के अचानक से अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री पद से मंगलवार को इस्तीफा देने के कुछ घंटे बाद भाजपा ने सैनी के हरियाणा का नया मुख्यमंत्री बनने की घोषणा की।
Edited by : Nrapendra Gupta 
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Live updates : Haryana विधानसभा में नायब सिंह सैनी सरकार ने हासिल किया विश्वास मत