Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारत और नेपाल में भूकंप के झटके, लोगों में दशहत

हमें फॉलो करें भारत और नेपाल में भूकंप के झटके, लोगों में दशहत
, गुरुवार, 1 दिसंबर 2016 (23:01 IST)
नई दिल्ली। गुरुवार की देर रात भूकंप के झटके ने उत्तराखंड को हिलाकर रख दिया। भूकंप के झटके भारत के अलावा नेपाल में भी महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई। हालांकि भूकंप के झटके से अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं है।
मीडिया खबरों के अनुसार उत्तराखंड में रात को भूकंप के झटके महसूस होने के बाद दहशत का माहौल बन गया। देखते ही देखते जो लोग अपने घरों में बिस्तरों में जाकर नींद के आगोश में जाने की तैयारी में थे, वे बाहर निकल आए। उन्हें डर था कि कहीं फिर से धरती न हिल जाए। पिथौरागढ़ के जिला अधिकारी डॉ रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि रात करीब 10 बजकर 31 मिनट पर कुमायूं मंडल में भूकम्प के झटके महसूस किए गए।
 
भूकम्प का केन्द्र भारत-नेपाल सीमा पर दक्षिण-पूर्व दिशा में 10 किलोमीटर की गहराई में था। भूगर्भ विज्ञानियों के अनुसार, नेपाल में भी कंपन महसूस किया गया। उल्लेखनीय है कि 2015 में नेपाल भूकंप की  विनाशलीला झेल चुका है। तब यहां 7.9 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 8 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सोना रखने के निर्देशों पर सरकार ने दी सफाई