Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

New Motor vehicle Act : कहीं चालान की मार, कहीं राहत की बौछार

हमें फॉलो करें New Motor vehicle Act : कहीं चालान की मार, कहीं राहत की बौछार
, गुरुवार, 12 सितम्बर 2019 (15:22 IST)
नई दिल्ली। New Motor vehicle Act लागू होने के बाद से ही देशभर लोगों में यातायात पुलिस का डर बढ़ गया है। उत्तरप्रदेश, हरियाणा समेत कई राज्यों में नियमों के लागू होते ही लोगों के हजारों रुपए के चालान कटने लगे। इससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। लोगों के गुस्से से बचने के लिए गुजरात, उत्तराखंड ने जुर्माने की राशि कम कर दी और कई राज्यों में जुर्माने की राशि घटाने के कवायद जारी है। 
 
चुनाव के डर से हरियाणा ने नए नियम लागू करने के बाद अपने कदम पीछे हटा लिए और पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि फिलहाल लोगों को राहत दी जाए। पहला बड़ा चालान भी हरियाणा के गुरुग्राम में ही बना था। महाराष्‍ट्र और झारखंड में भी यह नियम लागू नहीं किए गए हैं। हरियाणा की तरह यहां भी चुनाव होने हैं।
 
कुल मिलाकर ज्यादातर राज्य चालान की राशि बढ़ाने के केंद्र सरकार के फैसले से सहमत नहीं दिखाई देते। राज्यों में चाहे भाजपा की सरकार हो या कांग्रेस की, सभी मोदी सरकार के इस फैसले से खुश नहीं हैं।
 
webdunia
भले ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कुछ भी कहें लेकिन राज्य की राजनीति करने वाले नेता यह मानकर चल रहे हैं कि भारी जुर्माने से लोग सरकार से नाराज हो जाएंगे और आने वाले चुनावों में उनको इसका नुकसान उठाना होगा। इसी वजह उन राज्यों ने मामले में चुप्पी साध ली है जहां जल्द ही चुनाव होने वाले हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या आज क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे धोनी?