Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नए संसद भवन का उद्घाटन, पीएम मोदी ने जारी किया 75 रुपए का सिक्का

Advertiesment
हमें फॉलो करें नए संसद भवन का उद्घाटन, पीएम मोदी ने जारी किया 75 रुपए का सिक्का
, रविवार, 28 मई 2023 (15:17 IST)
75 rupee coin : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को नए संसद भवन के उद्घाटन के अवसर पर एक विशेष स्मारक डाक टिकट और 75 रुपए का सिक्का जारी किया।
 
केंद्रीय वित्त मंत्रालय के तहत आर्थिक मामलों के विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सिक्के का वजन 34.65 ग्राम से 35.35 ग्राम के बीच है। इसमें 50 प्रतिशत चांदी, 40 प्रतिशत तांबा, 5-5 प्रतिशत निकल और जस्ते का मिश्रण है।
 
कोलकाता टकसाल में बने इस सिक्के की बांयी तरफ देवनागरी भाषा में भारत और इंग्लिश में इंडिया लिखा है। इसके ऊपरी तरफ देवनागरी भाषा में संसद भवन लिखा है। संसद के चित्र के ठीक नीचे वर्ष 2023 अंकित है। सिक्के के एक तरफ बीच में अशोक स्तंभ की छवि है। अशोक स्तंभ के नीचे मूल्यवर्ग 75 रुपए लिखा है।
 
इस गोलाकार सिक्के पर नए संसद भवन परिसर की तस्वीर छपी है। सिक्के पर सत्यमेव जयते लिखा है। इसे करीब 3800 रुपए प्रति सिक्का की दर से बेचा जाएगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ONGC ने तय की केजी गैस उत्पादन शुरू करने की तारीख, 12 डॉलर की मांगी कीमत