Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Petrol-Diesel Price Today: जारी हुई आज की पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं दाम

Advertiesment
हमें फॉलो करें Petrol and Diesel
, गुरुवार, 21 जुलाई 2022 (09:05 IST)
नई दिल्ली। कच्चे तेल की कीमतों में बुधवार को गिरावट देखने को मिली, हालांकि गिरावट के बाद भी ब्रेंट क्रूड 105 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से ऊपर ही बना हुआ है। पेट्रोल और डीजल में राहत के लिए लोगों का इंतजार फिलहाल खत्म होता नहीं दिख रहा है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं।
 
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद कुछ उम्मीदें जगी थीं लेकिन भाव एक बार फिर 105 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचने के साथ ये उम्मीदें भी खत्म हो गई हैं। तेल कंपनियों ने 21 जुलाई के लिए पेट्रोल और डीजल  की नई कीमतें जारी कर दी हैं और कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
 
देश के महानगरों में पेट्रोल डीजल दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल, 94.27 कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, जयपुर में पेट्रोल 109.46 और डीजल 94.61 और भोपाल में पेट्रोल 108.65 और डीजल 93.90 प्रति लीटर के भाव बिक रहा है।
 
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ठेकेदार को महंगा पड़ा बिल्डर से बकाया रुपए मांगना, जिंदा जलाया