Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ठेकेदार को महंगा पड़ा बिल्डर से बकाया रुपए मांगना, जिंदा जलाया

Advertiesment
Kanpur
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के चकेरी इलाके में बुधवार को एक ठेकेदार को एक बिल्डर से बकाया रुपए मांगना खासा महंगा पड़ गया। बिल्डर ने एक साथी के साथ मिलकर ठेकेदार जिंदा जला दिया। ठेकेदार की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
पुलिस उपायुक्त पूर्वी प्रमोद कुमार ने बताया कि चकेरी थाना क्षेत्र के लाल बंगला इलाके का निवासी ठेकेदार राजेंद्र पाल अपने बकाया 18 लाख रुपए मांगने के लिए बिल्डर शैलेंद्र श्रीवास्तव के घर गया था।
 
पाल के बेटे अरविंद का आरोप है कि शैलेंद्र और उसके अकाउंटेंट राघवेंद्र तिवारी ने अपने घर के बरामदे में उसके पिता को आग के हवाले कर दिया। लगभग 80% जली हालत में उसे मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ ही देर बाद उसकी मृत्यु हो गई।
 
कुमार ने बताया कि बिल्डर शैलेंद्र और उसके अकाउंटेंट राघवेंद्र तिवारी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
इस बीच, मृतक ठेकेदार के बेटे अरविंद ने आरोप लगाया कि उसके पिता ने बिल्डर से अपना धन वापस लेने के लिए अनेक अधिकारियों से बहुत मिन्नतें की लेकिन उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weather Alert: कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी