Publish Date: Thu, 29 Feb 2024 (05:00 IST)
Updated Date: Wed, 28 Feb 2024 (23:35 IST)
NHAI statement regarding Fastag in vehicle : भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) अपनी 'एक वाहन, एक फास्टैग' पहल को लागू करने की समय सीमा बढ़ा सकता है। पेटीएम फास्टैग उपयोगकर्ताओं के सामने आने वाली समस्याओं को देखते हुए इसकी समय सीमा मार्च के अंत तक बढ़ाने का प्रस्ताव है। इसका उद्देश्य कई वाहनों के लिए एक ही फास्टैग के इस्तेमाल या एक विशेष वाहन के लिए कई फास्टैग जोड़ने को हतोत्साहित करना है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पेटीएम फास्टैग उपयोगकर्ताओं के सामने आने वाली समस्याओं को देखते हुए इसकी समय सीमा मार्च के अंत तक बढ़ाने का प्रस्ताव है। एनएचएआई ने इससे पहले एक मार्च से 'एक वाहन, एक फास्टैग' पहल को लागू करने की बात कही थी।
इससे पहले केवाईसी को अपडेट करने की समय सीमा 29 फरवरी 2024 तक बढ़ा दी थी : अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया, पेटीएम संकट को देखते हुए, फास्टैग उपयोगकर्ताओं को 'एक वाहन-एक फास्टैग' मानक अपनाने के लिए अधिक समय दिया जा सकता है। राजमार्गों का प्रबंधन करने वाले निकाय एनएचएआई ने इससे पहले एक वाहन- एक फास्टैग पहल को लागू करने और अपने फास्टैग के लिए केवाईसी को अपडेट करने की समय सीमा 29 फरवरी 2024 तक बढ़ा दी थी।
इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह प्रणाली की दक्षता बढ़ाने और टोल प्लाजा पर वाहनों की निर्बाध आवाजाही को संभव बनाने के लिए एनएचएआई ने एक वाहन, एक फास्टैग पहल लागू की है। इसका उद्देश्य कई वाहनों के लिए एक ही फास्टैग के इस्तेमाल या एक विशेष वाहन के लिए कई फास्टैग जोड़ने को हतोत्साहित करना है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें