Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

खतरनाक गैंगस्टर्स जाएंगे कालापानी, NIA ने गृहमंत्रालय को लिखा पत्र, बनाया प्लान

हमें फॉलो करें खतरनाक गैंगस्टर्स जाएंगे कालापानी, NIA ने गृहमंत्रालय को लिखा पत्र, बनाया प्लान
, रविवार, 2 जुलाई 2023 (12:26 IST)
NIA letter to MHA on Gangsters : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने उत्तर भारत की जेलों में बंद खतरनाक गैंगस्टर्स को अंडमान की जेलों में भेजने की योजना बनाई है। मीडिया खबरों के अनुसार, एजेंसी ने गृहमंत्रालय को पत्र लिखकर दिल्ली, पंजाब और हरियाणा की जेलों में कैद खतरनाक अपराधियों को अंडमान की जेलों में भेजने की सिफारिश की है।
 
कहा जा रहा है कि एनआईए इन गैंगस्टरों के नेटवर्क को ध्वस्त करना चाहता है। NIA ने जिन गैंगस्टर्स को अंडमान भेजने की मांग कि हैं उनमें पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मुख्य आरोपी लॉरेंस बिश्नोई, हाकिम बाबा छेनू और कौशल चौधरी शामिल है। उल्लेखनीय है कि एक समय अंडमान निकोबार में कैद की सजा काफी सख्त माना जाता था। इसलिए इसे काला पानी भी कहा जाता था।
 
यह भी कहा जा रहा है कि एनआईए गैंगस्टरों को असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में स्थानांतरित करने के विकल्प पर भी विचार कर रही है। यहां वर्तमान में ‘वारिस पंजाब दे’ प्रमुख अमृतपाल सिंह और उनके सहयोगी बंद हैं।
 
हालांकि प्रारंभिक प्रस्ताव गैंगस्टरों को दक्षिण भारत की जेलों में स्थानांतरित करने का था, लेकिन इसके लिए राज्य सरकारों से अनुमति लेनी होगी। यह एक लंबी प्रक्रिया हो जाएगी। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह एक केंद्र शासित प्रदेश है और इसका प्रशासन गृह मंत्रालय के अंतर्गत आता है। इसलिए इस प्रक्रिया में कम समय लगेगा।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली के भजनपुरा में अवैध मंदिर और मजार पर चला बुलडोजर, भारी सुरक्षाबल तैनात