Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

निर्मला सीतारमण बनीं भारत की सबसे शक्तिशाली महिला, फोर्ब्स ने जारी की सूची

हमें फॉलो करें निर्मला सीतारमण बनीं भारत की सबसे शक्तिशाली महिला, फोर्ब्स ने जारी की सूची
, बुधवार, 8 दिसंबर 2021 (17:58 IST)
आज भारत के लिए गौरवान्वित पल है, क्योंकि आज भारत की 4 बेटियां दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में शामिल हुई हैं। फोर्ब्स ने वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारमण को लगातार तीसरी बार दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया है।

खबरों के अनुसार, दुनिया की लोकप्रिय मैगजीन फोर्ब्स ने साल 2021 की दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची जारी की है, जिसमें भारत की लोकप्रिय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, Nykaa की फाउंडर और सीईओ फाल्गुनी नायर और HCL Technologies की चेयरपर्सन रोशनी नाडर का नाम शामिल है।

गौरतलब है कि सीतारमण भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्तमंत्री हैं। वित्तमंत्री सीतारमण इस बार फोर्ब्स की सूची में 37वें नंबर पर हैं तो वहीं साल 2020 में वो 41वें नंबर पर और साल 2019 में 34वें नंबर पर थीं।

खास बात ये है कि फोर्ब्स की लिस्ट में निर्मला सीतारमण अमेरिका की ट्रेजरी सेक्रेटरी जैनेट येलेन से भी आगे हैं, येलेन इस लिस्ट में 39वें नंबर पर हैं। जबकि इस लिस्ट में 72वें स्थान पर Biocon की फाउंडर और एक्‍जीक्यूटिव चेयरपर्सन किरण मजूमदार शॉ का नाम शामिल है।

Nykaa की फाउंडर और सीईओ फाल्गुनी नायर इस लिस्ट में 88वें नंबर पर हैं। इस लिस्ट में HCL Technologies की चेयरपर्सन रोशनी नाडर को 52वां स्थान मिला है। जबकि इस लिस्ट में टॉप पोजिशन पर मैकेंजी स्कॉट जेफ बेजोस (अमेजन ग्रुप के मालिक की पूर्व पत्नी) और सेकंड नंबर पर अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मध्यप्रदेश के दामाद CDS जनरल बिपिन रावत, शहडोल की रहने वाली है पत्नी मधुलिका रावत