Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नीतीश कुमार बने महागठबंधन के नेता, भाजपा ने कहा- धोखा देने वालों को जनता देगी जवाब (Live Updates)

हमें फॉलो करें नीतीश कुमार बने महागठबंधन के नेता, भाजपा ने कहा- धोखा देने वालों को जनता देगी जवाब (Live Updates)
, मंगलवार, 9 अगस्त 2022 (16:58 IST)
नई दिल्ली। बिहार में तेजी से बदल रहे राजनीतिक घटनाक्रम में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्‍यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उन्हें महागठबंधन का नेता चुन लिया गया है। अब नीतीश राजद, कांग्रेस एवं अन्य दलों के साथ मिलकर राज्य में सरकार बनाएंगे। नीतीश ने भाजपा के साथ अपने गठबंधन को तोड़ दिया है। 

-नीतीश कुमार महागठबंधन के नेता बने। राज्य में बनेगी महागठबंधन की सरकार।
-पटना में बिहार भाजपा के अध्‍यक्ष संजय जायसवाल ने नीतीश कुमार पर बिहार की जनता को धोखा देने का आरोप लगाया है। धोखा देने वालों को जनता देगी जवाब। 
-मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ आए जीतन राम मांझी। उनकी पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने नई बनने वाली सरकार को बिना शर्त समर्थन देने का किया ऐलान। बिहार विधानसभा में हम के 4 विधायक हैं। 
-नीतीश कुमार ने राज्यपाल फागू चौहान को सौंपा इस्तीफा।
webdunia

-नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे। राज्यपाल को सौपेंगे इस्तीफा।
-नीतीश कुमार बोले- भाजपा ने हमारे साथ धोखा किया। 2013 से हमें धोखा देर रही है।
-नीतीश शाम 4 बजे इस्तीफा देंगे। आज ही सरकार बनाने का दावा।
-बिहार में तेजी से बदल रहे राजनीतिक घटनाक्रम में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने इस्तीफा देने का फैसला किया। नीतीश ने भाजपा के साथ अपने गठबंधन को तोड़ दिया है, वहीं अब वे एक बार फिर राजद के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे। वे मंगलवार को 4 बजे राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। 
-मीडिया खबरों के अनुसार, नीतीश के घर बैठक में फैसला, बिहार में जदयू-भाजपा गठबंधन टूटा
-लालू की बेटी रोहिणी ने ट्‍वीट कर कहा- राजतिलक की करो तैयारी, आ रहे हैं लालटेनधारी
-भाजपा नेता और बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार में अब कानून का राज, राज्य में अब डर का माहौल नहीं।
-उन्होंने कहा कि अभी तो मैं मंत्री हूं। बिहार की सियासी हलचल की मुझे कोई जानकारी नहीं।
-भाजपा कोटे से मंत्री नितिन नवीन ने कहा, इस्तीफा नहीं देंगे।
-भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी -लेनिनवादी (भाकपा-माले) के बिहार के बलरामपुर से विधायक महबूब आलम ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रदेश में राजग की सरकार का आज अंतिम दिन है।
-नीतीश कुमार ने मांगा राज्यपाल से मिलने का समय।
-नीतीश ने दोपहर 12:00 से 12:30 के बीच राज्यपाल से मिलने का समय मांगा
-डिप्टी सीएम तारकिशोर के घर भाजपा विधायकों की बैठक जारी।
-महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाले मंत्रिमंडल का विस्तार। भाजपा के राधाकृष्ण विखे पाटिल, सुधीर मुन्गंतीवार के साथ 16 अन्य विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।
-श्रीकांत त्यागी को नोएडा पुलिस ने मेरठ से किया गिरफ्तार। रखा था 25 हजार का इनाम।
-पटना में सीएम हाउस पर जदयू की बैठक शुरू। पार्टी के तमाम सांसद और विधायक बैठक में मौजूद। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार खुद इस बैठक की अध्‍यक्षता कर रहे हैं। बिहार की राजनीति के लिहाज से इसे काफी महत्‍वपूर्ण माना जा रहा है।
-नालंदा से सांसद कौशलेंद्र ने कहा कि जदयू को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने भाजपा पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि हमारे विधायकों को तोड़ने की कोशिश हुई।
-बिहार में सियासी संग्राम के बीच वरिष्‍ठ जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने मंगलवार को एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने के योग्य है। इस बीच एक जदयू सांसद ने भाजपा पर जदयू विधायकों को तोड़ने का आरोप लगाया।
-राबड़ी आवास पर महागठबंधन की बैठक शुरू, कांग्रेस और लेफ्ट भी शामिल
-जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्‍यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का ट्वीट, ‘9 अगस्त: क्रांति दिवस के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई। आइए क्रांति दिवस से प्रेरणा ग्रहण करें- कुछ नया करने की, नई शुरुआत की। बिहार वासियों और देश को नई दिशा देने की। नीतीश कुमार के नेतृत्व में कदम दर कदम आगे बढ़ाने की।’
-नीतीश कुुुमार के घर जदयू नेताओं का जमावड़ा। 11 बजे शुरू होगी विधायकों और सांसदों के घर बैठक।
-मीडिया खबरों के अनुसार, नीतीश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, हटा सकते हैं भाजपा के कोटे के मंत्री।
-नीतीश सरकार में भाजपा के कोटे से 16 मंत्री।
-कांग्रेस का बयान, अगर भाजपा से अलग होते हैं  नीतीश तो पार्टी समर्थन देने को तैयार।
-राबड़ी देवी के घर राजद विधायकों के पहुंचने का सिलसिला जारी। सुबह 11 बजे शुुुरू होगी बैठक।
-महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने 40 दिन पुराने मंत्रिमंडल का 9 अगस्त को विस्तार करेंगे। समारोह में 12 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना।
-शिवसेना विधायक शिंदे और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने 30 जून को क्रमश: राज्य के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी।
-फिसलती सत्ता को बचाने के लिए अमित शाह ने संभाली कमान, CM नीतीश कुमार से की फोन पर बात।
-बिहार में जारी राजनीतिक संकट को लेकर भाजपा 'रुको और देखो' की नीति अपना रही है। 
-जदयू और लालू प्रसाद यादव नीत राजद के विधायकों की आज बड़ी बैठक।
-चीन और ताइवान में चरम पर तनाव, चीन जारी रखेगा ताइवान के पास युद्ध अभ्यास, ताइवान ने भी किया युद्ध अभ्यास।  
-भारत में सरकार 12 हजार से कम कीमत वाले चाइनीज मोबाइल पर बैन लगा सकती है। इसका असर शाओमी और वीवो जैसी कंपनियों पर पड़ेगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आधुनिक युग में क्रिकेट की सबसे बड़ी ताकत बनी टीम इंडिया, अविजित होना लक्ष्य