Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भाजपा के साथ बिहार की सत्ता में नीतीश कुमार, कैबिनेट में कौन-कौन हो सकता है शामिल?

हमें फॉलो करें भाजपा के साथ बिहार की सत्ता में नीतीश कुमार, कैबिनेट में कौन-कौन हो सकता है शामिल?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, रविवार, 28 जनवरी 2024 (13:43 IST)
Bihar Politics : जदयू प्रमुख नीतीश कुमार रविवार को शाम 5 बजे 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ कई दिग्गजों को भी आज मंत्री के रूप में शपथ दिलाई जा सकती है। नीतीश कुमार पहले भी 6 बार एनडीए के समर्थन से राज्य में सरकार चला चुके हैं।
 
भाजपा नेता विनोद तावड़े ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि राज्यपाल ने एनडीए का सरकार बनाने का दावा स्वीकार कर लिया है। शाम 5 बजे मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। 
 
राज्यपाल आज शाम शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा और जदयू के 3 - 3, हम का एक और एक निर्दलीय को मंत्री के रूप में शपथ दिला सकते हैं। 
 
दावा किया जा रहा है कि बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी और भाजपा विधायक दल के उपनेता विजय सिन्हा उपमुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। श्रवण कुमार, विजय कुमार चौधरी, विजयेंद्र यादव और प्रेम कुमार भी मंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं।
 
हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (HAM) नेता जीतनराम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन और निर्दलीय विधायक सुमित सिंह को भी मंत्री के रूप में शपथ दिलाई जा सकती है। 

इस बीच भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि जब उसका (INDIA गठबंधन) प्रमुख सूत्रधार (नीतीश कुमार) यह कह रहा है तो कोई भविष्य है क्या उसका? प्रधानमंत्री के पद की कोई वैकेंसी नहीं है। लोकसभा चुनाव में NDA की जीत होगी और बिहार में 40 की 40 सीटें मिलेंगी।
 
इससे पहले नीतीश कुमार ने आज 2 बार राज्यपाल से मुलाकात की। पहले उन्होंने मुख्‍यमंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया। इसके कुछ ही देर बाद उन्होंने NDA के समर्थन से सरकार बनाने का दावा किया।
 
बिहार में जारी राजनीतिक उथल-पुथल के बीच सम्राट चौधरी को रविवार को राज्य में भाजपा विधायक दल का नेता और विजय कुमार सिन्हा को उपनेता चुना गया।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Budget 2024 : वाहन कंपनियों को भरोसा, बजट में हरित परिवहन को बढ़ावा देना जारी रखेगी सरकार