Publish Date: Mon, 29 Jan 2024 (12:38 IST)
Updated Date: Mon, 29 Jan 2024 (12:47 IST)
Bihar Political Crisis: कांग्रेस नेता शशि थरूर आए दिन अपनी अंग्रेजी की वजह से चर्चा में रहते हैं। एक बार फिर वे चर्चा में आए हैं, लेकिन इस बार जिस शब्द को लेकर वे आए हैं, उसके पीछे की वजह नीतीश कुमार हैं।
दरअसल, जेडीयू अध्यक्ष और बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने एक बार फिर से अपना राजनीतिक पाला बदल लिया है। इस अब कांग्रेस नेता शशि थरूर ने अपने अंदाज में प्रतिक्रिया दी है।
दरअसल, शशि थरूर ने नीतीश कुमार को- 'स्नोलीगोस्टर' बताया है। जैसे ही थरूर ने इस शब्द का इस्तेमाल किया, वैसे ही लोगों ने डिक्शनरी खोल ली है।
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने बिहार घटनाक्रम के बाद उन पर ताजा हमला बोलते हुए अपने चिर-परिचित अंदाज में एक नए शब्द का इस्तेमाल किया। उन्होंने 'स्नोलीगोस्टर' (Snollygoster ) शब्द का इस्तेमाल करते हुए नीतीश कुमार को 'धूर्त' या चतुर और सिद्धांतहीन राजनीतिज्ञ करार दिया है। कांग्रेस नेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर बिहार के मौजूदा राजनीतिक संकट को जोड़ते हुए साल 2017 की एक पोस्ट भी शेयर की है।
कांग्रेस नेता ने पुराने ट्वीट में उस समय प्रयोग किए गए अमेरिकी शब्द 'स्नोलीगोस्टर' का इस्तेमाल करते हुए कहा कि 'यह मालूम नहीं था कि यह एक और दिन का शब्द भी होगा'' #snollygoster
बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन में बड़ी दरार आ गई है। बिहार इंडिया गठबंधन को झटका देते हुए बिहार के सीएम और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार एनडीए में शामिल हो गए हैं। नीतीश कुमार ने रविवार (28 जनवरी) को बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के साथ ही महागठबंधन सरकार को अलविदा कह दिया।
क्या है स्नोलीगोस्टर का अर्थ : बता दें कि थरूर ने 2017 में ट्वीट किया था, आज का शब्द! स्नोलीगोस्टर अमेरिका में इस शब्द का मतलब एक धूर्त, सिद्धांतहीन राजनीतिक नेता से है। पहली बार इसका उपयोग 1845 में हुआ था और सबसे हालिया उपयोग 26/7/2017 में किया गया।
Edited by navin rangiyal
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें