Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पेट्रोल डीजल के भावों में आज भी कोई बदलाव नहीं, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं दाम

हमें फॉलो करें पेट्रोल डीजल के भावों में आज भी कोई बदलाव नहीं, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं दाम
, बुधवार, 12 जनवरी 2022 (10:29 IST)
नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑइल ने पेट्रोल-डीजल के नए भाव जारी कर दिए हैं। मौजूदा रेट के मुताबिक आज बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 95.41 रुपए प्रति लीटर है, वहीं डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। ईंधन कीमतों में आज भी किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपए और डीजल में 86.67 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए और डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए और डीजल 91.43 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा।
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नहीं हुआ MLA विनय शाक्य का अपहरण, कहा- स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ सपा में जाऊंगा