Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नहीं हुआ MLA विनय शाक्य का अपहरण, कहा- स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ सपा में जाऊंगा

Advertiesment
MLA Vinay Shakya
लखनऊ। औरेया के बिधूना से भाजपा विधायक विनय शाक्य ने अपहरण की खबरों का खंडन करते हुए कहा कि वे स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ सपा में शामिल होंगे।
 
शाक्य की बेटी रिया ने एक वीडियो के जरिए दावा कर दिया था कि उनके पिता का अपहरण हुआ है। उन्हें जबरदस्ती सपा ज्वाइन करवाई जा सकती है।
 
रिया ने एक बयान जारी कर अपने ही चाचा देवेश शाक्य पर गंभीर आरोप लगाया। कहा गया है कि उन्हें जबरदस्ती लखनऊ ले जाया गया है। रिया ने कहा कि मैं उनकी पुत्री होने के नाते आप लाेगों को बताना चाहती हूं कि हम भाजपाई हैं और पार्टी के साथ मजबूती से खड़े हैं।
 
इस बीच औरेया पुलिस ने भी ट्वीट कर विधायक के अपहरण की खबरों को निराधार बताया। पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि माननीय विधायक विनय शाक्य बिधूना,शान्ति कालोनी जनपद इटावा में सकुशल अपनी मां के साथ मौजूद है। अपहरण का आरोप असत्य एवं निराधार है, प्रकरण पारिवारिक विवाद से सम्बन्धित है।
 
उल्लेखनीय है कि स्वामीप्रसाद मौर्य के मंत्री पद से इस्तीफे के बाद से ही राज्य की राजनीति गरमा गई है। उनके भाजपा छोड़कर सपा में जाने की संभावना है। उनके साथ कई अन्य विधायक भी भाजपा छोड़कर सपा में जा सकते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

UP Assembly Election पर उम्मीदवारों, गठबंधन और रणनीति पर 10 घंटे चली BJP की मैराथन बैठक, आज फिर होगा मंथन