Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Petrol Diesel Prices : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं दाम

Advertiesment
हमें फॉलो करें petrol diesel
, बुधवार, 24 अगस्त 2022 (10:56 IST)
नई दिल्‍ली। कच्‍चे तेल की कीमतों में वैश्विक बाजार में एक बार फिर तेजी आनी शुरू हो गई है। चीन और भारत जैसी बड़ी अर्थव्‍यवस्‍थाओं में ईंधन की खपत बढ़ी है। इससे कच्‍चे तेल के भाव चढ़ गए हैं। इस बीच सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार सुबह पेट्रोल-डीजल की नई कीमत जारी की और आज बुधवार को भी कोई बदलाव नहीं किया है।
 
देश के चारों महानगरों में तेल की कीमतें 6 अप्रैल के बाद से ही नहीं बढ़ाई गई हैं हालांकि केंद्र की ओर से उत्‍पाद शुल्‍क में कटौती के बाद मई में पेट्रोल 9 और डीजल 7 रुपए तक सस्‍ता हो गया था। अगर कच्‍चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में करीब 1.5 डॉलर प्रति बैरल की तेजी आई है। ब्रेंट क्रूड 1.45 डॉलर चढ़कर 96.95 डॉलर प्रति बैरल और डब्‍ल्‍यूटीआई बढ़कर 90.23 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, नोएडा में पेट्रोल 96.92 और डीजल 90.08, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.59 और डीजल 94.36 और पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74  रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फ्लोर टेस्ट से पहले बिहार में बवाल, CBI के छापों से राजद में हड़कंप (लाइव अपडेट्‍स)