Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Petrol Diesel Prices : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं दाम

हमें फॉलो करें Petrol Diesel Prices : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं दाम
, बुधवार, 17 अगस्त 2022 (11:40 IST)
नई दिल्‍ली। कच्‍चे तेल की कीमतों में वैश्विक बाजार में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है। चीन में पेट्रोल-डीजल की प्रोसेसिंग ढाई साल के निचले स्‍तर पर पहुंच गई है और वहां तेल की खपत में कमी आने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। इससे वैश्विक बाजार में कच्‍चे तेल की कीमतों पर भी दबाव है। भारत में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
 
सरकारी तेल कंपनियों ने आज बुधवार सुबह पेट्रोल-डीजल के नए भाव भी जारी कर दिए और आज भी इनकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है, जो देश में सबसे सस्‍ता है। अगर कच्‍चे तेल की बात करें तो पिछले 24 घंटे में ब्रेंट क्रूड का भाव करीब घटकर 92.51 डॉलर प्रति बैरल जबकि डब्‍ल्‍यूटीआई 3 डॉलर से ज्‍यादा गिरकर 86.85 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, नोएडा में पेट्रोल 96.79 और डीजल 89.96, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04 और पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहा है।
 
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बड़ी खबर, फ्रांस में इंसान से कुत्ते को हुआ MonkeyPox