Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Petrol Diesel Prices : पेट्रोल-डीजल के दामों में हुआ परिवर्तन, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं भाव?

हमें फॉलो करें Petrol Diesel Prices : पेट्रोल-डीजल के दामों में हुआ परिवर्तन, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं भाव?
, बुधवार, 10 अगस्त 2022 (10:45 IST)
नई दिल्‍ली। वैश्विक बाजार में कच्‍चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। इसी बीच सरकारी तेल कंपनियों ने आज बुधवार सुबह पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतें जारी कर दीं। दिल्‍ली में पेट्रोल अभी 96.72 और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज सुबह भी पेट्रोल-डीजल के भावों में कोई बदलाव नहीं किया है।
 
कंपनियों ने 6 अप्रैल को आखिरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए थे और इसके बाद से कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। अगर कच्‍चे तेल की बात करें तो पिछले 24 घंटे में ब्रेंट क्रूड का भाव लगभग स्थिर है और यह 96.17 डॉलर प्रति बैरल चल रहा है जबकि डब्‍ल्‍यूटीआई 90.30 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, 
चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, नोएडा में पेट्रोल 96.79 और डीजल 89.96, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है।
 
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी फिर कोरोना संक्रमित