Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पेट्रोल-डीजल के दामों में 45वें दिन भी कोई बदलाव नहीं, जानिए देश के 4 महानगरों में क्या हैं भाव

हमें फॉलो करें पेट्रोल-डीजल के दामों में 45वें दिन भी कोई बदलाव नहीं, जानिए देश के 4 महानगरों में क्या हैं भाव
, शनिवार, 21 मई 2022 (10:31 IST)
नई दिल्ली। देश में तेल विपणन कंपनियों के शनिवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं करने से लगातार 45वें दिन ईंधन के दाम स्थिर रहे। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल 105.41 रुपए प्रति लीटर और डीजल 96.67 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रहा। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 120.51 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 104.77 रुपए प्रति लीटर है।

 
यूक्रेन तथा रूस के बीच जारी जंग से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में घट-बढ़ जारी है। अंतरराष्ट्रीय लंदन ब्रेंट क्रूड आज शनिवार को 112.55 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 0.42 प्रतिशत बढ़कर 110.35 डॉलर प्रति बैरल की कीमत पर कारोबार कर रहा है।

 
देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 137 दिन की स्थिरता के बाद गत 22 मार्च से बढ़नी शुरू हुई थीं। जिससे अब तक 14 बार पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की गई। इस दौरान इनके दामों में करीब 10 रुपए प्रति लीटर की तेजी आई है। देश के 4 बड़े महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 105.41 में डीजल 96.67, कोलकाता में पेट्रोल 115.12 में डीजल 99.83, मुंबई में पेट्रोल 120.51 में डीजल 104.77 व चेन्नई में पेट्रोल 110.85 में डीजल 100.94 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा।
 
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नवाब मलिक की मुश्किलें बढ़ी, कोर्ट ने ED की चार्जशीट का संज्ञान लिया