Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्रुड ऑइल में गिरावट के बावजूद पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई राहत नहीं, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं दाम

हमें फॉलो करें क्रुड ऑइल में गिरावट के बावजूद पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई राहत नहीं, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं दाम
, शनिवार, 13 नवंबर 2021 (08:54 IST)
नई दिल्ली। ईंधन कंपनियों ने शनिवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी कर दिए हैं तथा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी कि आज भी ग्राहकों को पुरानी दरों के हिसाब से ही पेट्रोल और डीजल बेचा जाएगा। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में क्रूड ऑइल की कीमतों में सुस्ती का दौर जारी है।
 
कच्चे तेल की कीमतों में शनिवार को भी गिरावट देखने को मिली। कच्चे तेल का इस्तेमाल सिर्फ पेट्रोल और डीजल ही नहीं बल्कि और भी कई चीजें बनाने में किया जाता है। इस तरह से दुनिया का प्रत्येक इंसान सीधे तौर पर कच्चे तेल की कीमतों पर निर्भर है। जानकारों के अनुसार कच्चे तेल में जारी गिरावट की मुख्य वजह अमेरिका में क्रूड इन्वेंट्री में दर्ज की जा रही बढ़ोतरी है। लेकिन कच्चे तेल के गिरते भाव के बावजूद भारत में लोगों को पेट्रोल-डीजल के दामों पर कोई अतिरिक्त राहत नहीं मिल रही है। देश के तमाम बड़े शहरों में शनिवार को भी पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बदले।
 
देश के 4 बड़े शहरों मे राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 103.97 व डीजल 86.67, मुंबई में पेट्रोल 109.98 और डीजल 94.14, चेन्नई में पेट्रोल 101.40 और डीजल 91.43 और कोलकाता में पेट्रोल 104.67 और डीजल 89.79 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weather Update: केरल और आंध्र में हुई भारी वर्षा, तमिलनाडु में वर्षा का कहर जारी, एनडीआरएफ की 11 टीमें तैनात