Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अरुणाचल बॉर्डर पर भारतीय सैनिकों ने चीनियों को खदेड़ा, 30 से ज्यादा घायल

हमें फॉलो करें indore china conflict
, सोमवार, 12 दिसंबर 2022 (19:37 IST)
नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश में तवांग इलाके के यांगत्से इलाके में भारतीय और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हो गई। इस संघर्ष में दोनों ही देशों के 30 से ज्यादा सैनिकों के जख्मी होने की खबर है। 9 दिसंबर की रात हुई इस झड़प में भारतीय सेना ने चीनियों को बुरी तरह खदेड़ दिया। भारत के 6 जवानों को गुवाहाटी लाया गया है।
 
प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोनों देशों की सेनाओं के बीच हुई 17 हजार फुट की ऊंचाई पर हुई इस झड़प में 30 से ज्यादा सैनिक घायल हुए हैं। इस बीच, सेना ने भी इस झड़प की पुष्टि कर दी है।
 
जानकारी के मुताबिक भारतीय सेना ने चीन के 300 से ज्यादा सैनिकों को पीछे धकेल दिया। इस झड़प के बाद दोनों देशों के बीच फ्लैग मीटिंग झड़प के बाद दोनों देशों के सैनिक पीछे हटे। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक चीन के 300 से ज्यादा सैनिक पूरी तैयारी के साथ आए थे, लेकिन भारतीय सैनिक भी पूरी तरह तैयार थे। 
तनाव बढ़ने की आशंका : उल्लेखनीय है कि भारत और चीन के बीच शांति स्थापित करने के लिए कई दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन अब तक कोई निष्कर्ष सामने नहीं आया है। इस बीच, इस झड़प के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है। अक्टूबर 2021 में भी इसी क्षेत्र में दोनों देशों की सेनाओं के बीच झड़प हुई थी। तब भारतीय सेना ने कुछ चीनी सैनिकों को बंधक बना लिया था। 
 
वहीं, जून 2022 में लद्दाख के गलबान इलाके में भी भारतीय सैनिकों और चीनी सैनिकों बीच झड़प हुई थी, इसमें कर्नल संतोष बाबू समेत भारत के 20 सैनिक शहीद हो गए थे। दूसरी ओर, चीनी सैनिक भी बड़ी संख्या में मारे गए थे। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली पुलिस की एसआई से वकील पति ने की मारपीट, ट्विटर पर बताई अपनी परेशानी