Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एक करोड़ रुपए मूल्य के पुराने नोट बदलवाने की कोशिश में सात लोग गिरफ्तार

Advertiesment
हमें फॉलो करें एक करोड़ रुपए मूल्य के पुराने नोट बदलवाने की कोशिश में सात लोग गिरफ्तार
, शुक्रवार, 15 जून 2018 (13:57 IST)
हैदराबाद। चलन से बाहर कर दिए गए नोटों को बदलवाने की कथित रूप से कोशिश करने पर यहां सात लोग गिरफ्तार किए गए हैं। उनके पास एक करोड़ रुपए मूल्य के 500 और 1000 रुपए के पुराने नोट थे।


रचाकोंडा पुलिस आयुक्त कार्यालय के अनुसार, सैयद दुर्वेश कादरी और छह अन्य के पास कुल 1,00,87,000 रुपए मूल्य के 500 और 1000 रुपए के पुराने नोट मिले। उन्हें शहर के उप्पल इलाके से गिरफ्तार किया गया है। कार्यालय के अनुसार, वे इन पुराने नोटों को कमीशन के आधार पर बदलवाने की कोशिश कर रहे थे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दलित लड़कों ने कुएं में नहाया तो गांववालों ने पीटा, निर्वस्त्र कर घुमाया