Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दलित लड़कों ने कुएं में नहाया तो गांववालों ने पीटा, निर्वस्त्र कर घुमाया

हमें फॉलो करें दलित लड़कों ने कुएं में नहाया तो गांववालों ने पीटा, निर्वस्त्र कर घुमाया
, शुक्रवार, 15 जून 2018 (13:54 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के जलगांव जिले के वाकाडी गांव में तीन लड़कों को पीटने और निर्वस्त्र कर घुमाने का मामला सामने आया है। इनका दोष इतना था कि ये लड़के गांव के कुएं में नहा लिए। 
 
घटना रविवार 10 जून की है, लेकिन इसकी जानकारी एक वीडियो के वायरल होने के बाद सामने आई है। महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री दिलीप कांबले ने बताया कि इस मामले में अब तक दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दूसरी ओर राज्य के राजस्व राज्यमंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि मामले में एससी/एसटी एक्ट के तहत कड़े कदम उठाए जाएंगे। 
 
जानकारी के मुताबिक तीनों लड़के भीषण गर्मी के चलते कुएं में तैरने गए थे। कुछ गांव वालों ने उन्हें देख लिया और कुएं से निकालकर बेल्ट से पीटा। 10 जून की इस घटना की पुलिस ने 13 जून को रिपोर्ट दर्ज की थी। 
webdunia
राहुल ने कहा मनुवादी जहर : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस घटना पर ट्‍वीट करते हुए कहा कि इन दलित बच्चों का अपराध सिर्फ इतना था कि वे 'सवर्ण' कुएं में नहा रहे थे। भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि आरएसएस, भाजपा की मनुवाद की नफरत की जहरीली राजनीति के खिलाफ अगर हमने आवाज नहीं उठाई तो हमें इतिहास कभी माफ नहीं करेगा। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ट्रंप ने चीन के सामान के आयात पर 50 अरब डॉलर शुल्क को दी मंजूरी