Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ONGC की त्रिपुरा इकाई ने किया रिकॉर्ड 1.675 अरब घन मीटर गैस उत्पादन

हमें फॉलो करें ONGC की त्रिपुरा इकाई ने किया रिकॉर्ड 1.675 अरब घन मीटर गैस उत्पादन
, शुक्रवार, 7 अप्रैल 2023 (20:04 IST)
अगरतला। ओएनजीसी की त्रिपुरा इकाई से गैस उत्पादन वित्त वर्ष 2022-23 में अब तक का सर्वाधिक 1.675 अरब घन मीटर (एमएमएससीएम) रहा। इससे पहले त्रिपुरा में ओएनजीसी का सर्वाधिक गैस उत्पादन वित्त वर्ष 2020-21 में 1.634 अरब घन मीटर था। ओएनजीसी त्रिपुरा एसेट ने विभिन्न चुनौतियों के बावजूद इतना उत्पादन किया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पहले त्रिपुरा में ओएनजीसी का सर्वाधिक गैस उत्पादन वित्त वर्ष 2020-21 में 1.634 अरब घन मीटर था।

अधिकारी ने बताया, तेल और गैस का विस्तार एक जोखिमभरा काम है, जिसमें उत्पादन हमेशा प्रयास पर आधारित नहीं होता और मार्ग में प्रत्‍येक कदम पर प्रौद्योगिकी का दखल होता है। हमें खुशी है कि ओएनजीसी त्रिपुरा एसेट ने विभिन्न चुनौतियों के बावजूद इतना उत्पादन किया।

रिकॉर्ड उत्पादन करने और आगामी दिनों में उच्चस्तरीय परिणाम बनाए रखने के लिए पिछले कुछ साल में कई मुहिम चलाई गई हैं।

उन्होंने कहा, इसके अलावा, लॉजिस्टिक एवं वैश्विक स्तर पर चुनौतियों का सामना करने के लिए ओएनजीसी ने और दूरस्थ स्थानों का पता लगाने को लेकर हाल ही में हवाई हाइड्रोकार्बन सर्वे शुरू किया है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पंजाब के CM भगवंत मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, 20200 करोड़ रुपए की बिजली सब्सिडी का किया भुगतान