khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आज दिए जाएंगे 'पद्म पुरस्कार'

Advertiesment
Padma awards
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज जानेमाने संगीतकार इलैयाराजा, हिंदुत्व विचारक परमेश्वरन परमेश्वरन और 41 अन्य जानीमानी हस्तियों को 2018 के प्रतिष्ठित 'पद्म पुरस्कारों' से सम्मानित करेंगे। इस साल 84 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई थी। इस सूची में तीन पद्म विभूषण, नौ पद्म भूषण और 72 पद्मश्री पुरस्कार शामिल थे।


कार्यक्रम में उप- राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई अन्य गणमान्य लोग शिरकत करेंगे। सरकार ने इस साल गरीबों की सेवा करने वालों, नि:शुल्क शिक्षा मुहैया कराने वाले स्कूल संचालित करने वालों और वैश्विक स्तर पर जनजातीय कलाकारों को लोकप्रिय बनाने वाली कई हस्तियों को पद्म पुरस्कारों के लिए चुना है।

अधिकारी ने बताया कि इस साल 84 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई थी। इस सूची में तीन पद्म विभूषण, नौ पद्म भूषण और 72 पद्मश्री पुरस्कार शामिल थे। हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कारों की घोषणा की जाती है। पद्म पुरस्कार 2018 के लिए नामित शेष लोगों को दो अप्रैल को आयोजित विशेष कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंडिगो की समस्याएं बढ़ी, पांच और विमानों के इंजनों में खामी