Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

LoC के कई सेक्टरों में पाक की भीषण गोलाबारी, भारत ने बोफोर्स से मचाई तबाही

हमें फॉलो करें LoC के कई सेक्टरों में पाक की भीषण गोलाबारी, भारत ने बोफोर्स से मचाई तबाही

सुरेश एस डुग्गर

, शुक्रवार, 7 अगस्त 2020 (16:51 IST)
जम्मू। एलओसी (LoC) के कई सेक्टरों में पाक सेना भीषण गोलाबारी कर रही है। कुपवाड़ा के करनाह में तोपखाने के गोले दागे गए जिस कारण 3 नागरिक जख्मी हो गए। जवाबी कार्रवाई के लिए इस ओर से बोफोर्स तोपों का इस्तेमाल किया गया तो उस पार त्राहि-त्राहि मच गई।
 
पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। इस दौरान सीमा पार से छोटे और बड़े हथियारों से गोलाबारी की, जिसका भारतीय सेना ने माकूल जवाब दिया। वहीं बालाकोट के बाद पाकिस्तानी सेना ने उत्तरी कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के करनाह क्षेत्र में एलओसी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है।
 
तीन लोग घायल : इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया, जिसमें तीन नागरिक घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पाकिस्तान की इस हरकत का सेना माकूल जवाब दे रही है।
 
सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान सेना ने छोटे हथियारों और मोर्टार से गोलाबारी की। इस दौरान रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया। जिसमें तीन व्यक्ति घायल हो गए हैं। घायल नागरिकों की पहचान शम्सपोरा के मोहम्मद आरिफ, बागबला काछदियान के मोहम्मद याकूब और काचदियान के सैयद रफाकत के रूप में हुई है।
 
उन्होंने कहा कि सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस बीच सेना के अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने उड़ी में भी एलओसी पर संघर्षविराम का भी उल्लंघन किया है। उड़ी के बोनियार सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने छोटे हथियारों और मोर्टार के गोले दागे।
इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार देर शाम एलओसी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए बालाकोट और मेंढर सेक्टर में सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों में मोर्टार से गोलाबारी की। इससे नियंत्रण रेखा से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल बनकर गया। सेना की तरफ से भी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया गया।
 
इतना ही नहीं कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रिहायशी इलाकों और चौकियों को निशाना बनाया। इस दौरान लगभग साढ़े पांच घंटे तक गोलाबारी की, इसमें छह घरों को नुकसान पहुंचा है। सीमा सुरक्षा बल ने भी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Coronavirus काल में 350 फीसदी बढ़े साइबर अपराध