Publish Date: Thu, 08 May 2025 (15:13 IST)
Updated Date: Thu, 08 May 2025 (16:27 IST)
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत पाकिस्तान में टसल अब गंभीर हो गई है। गुरुवार को पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों पर हमले की कोशिश की, जिसे भारत ने नाकाम कर दिया है। बता दें कि पाकिस्तान ने अमृतसर, जालंधर, अवंतिपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, लुधियाना, कपूरथला, आदमपुर, बठिंडा, नल, फलोदी, उत्तरलाई, भुज समेत 15 शहरों पर हमले की कोशिश की। इस दौरान भारत ने एस 400 एयर डिफेंस सिस्टम का पहली बार इस्तेमाल किया है।
यहां भी हमले की कोशिश : पाकिस्तान ने उत्तरी और पश्चिमी भारत में कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की नाकाम कोशिश की। जम्मू-कश्मीर से लेकर पंजाब, राजस्थान और गुजरात तक और अवंतीपुरा, श्रीनगर, पठानकोट, अमृतसर, लुधियाना, भुज जैसे अहम ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल से हमला करने की कोशिश हुई।
भारत ने जुटाए सबूत : बता दें तनाव के बीच भारत की तैयारियां पहले से मुकम्मल थीं। Integrated Counter-UAS Grid और Air Defence Systems ने इन सभी हमलों को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया। अब उन ड्रोन और मिसाइलों का मलबा देश के अलग-अलग हिस्सों से बरामद किया जा रहा है – जो इस बात का सबूत है कि पाकिस्तान ने हमला किया था।
Edited By: Navin Rangiyal
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें