shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पाकिस्तान ने पुंछ में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

Advertiesment
Pakistan
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास शुक्रवार को पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।
 
रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने अकारण संघर्ष विराम का उल्लंघन कर शुक्रवार सुबह 7:30 बजे पुंछ के मनकोटे और कृष्णा घाटी सेक्टरों में नियंत्रण रेखा के पास मोर्टार से गोले दागे और छाटे हथियारों से गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि सेना ने गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।
 
इससे पहले बुधवार को भी पाकिस्तानी सेना की ओर से अकारण संघर्ष विराम का उल्लंघन कर पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास गोलीबारी की जिसमें राजौरी के सुंदरबानी सेक्टर में एक जवान शहीद हो गया, जबकि 24 मार्च को पुंछ में भी एक जवान शहीद हो गया था। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंदौर के चार अहम किरदारों के चक्रव्यूह में फंसा बीजेपी का लोकसभा टिकट