Shree Sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारत के एक्शन से बौखलाया पाकिस्तान, भारतीय पोतों के लिए बंद किए बंदरगाह

Advertiesment
हमें फॉलो करें India Pakistan tension

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, रविवार, 4 मई 2025 (09:26 IST)
India Pakistan tension : पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ नए दंडात्मक कदम उठाए जाने के कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान ने भी भारतीय ध्वज वाले पोतों के लिए अपने बंदरगाहों को बंद कर दिया। ALSO READ: पाकिस्तानी सैनिकों ने 10वें दिन भी तोड़ा सीज फायर, LoC पर इन स्थानों पर गोलीबारी
 
पाकिस्तानी अखबार ‘डॉन’ की खबर के अनुसार, भारत द्वारा दंडात्मक कदम उठाए जाने के बाद पाकिस्तान ने शनिवार देर रात आदेश दिया कि भारतीय ध्वज वाले किसी भी पोत को किसी भी पाकिस्तानी बंदरगाह पर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी और पाकिस्तानी पोतों को किसी भी भारतीय बंदरगाह पर रुकने की अनुमति नहीं होगी।
 
पाकिस्तान के समुद्री मामलों के मंत्रालय की बंदरगाह और जहाजरानी शाखा जारी आदेश में कहा गया है कि भारतीय ध्वजवाहक पोतों को किसी भी पाकिस्तानी बंदरगाह पर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पाकिस्तानी झंडे वाला कोई पोत किसी भी भारतीय बंदरगाह पर नहीं जाएगा (और इस मामले में) किसी भी छूट या व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी और मामले के आधार पर निर्णय लिया जाएगा। ALSO READ: भारत-पाक तनाव के बीच समुद्री हलचल तेज, नौसेना ने अरब सागर में जारी किया Navigation Alert
 
गौरतलब है कि भारत ने इस्लामाबाद के खिलाफ नए दंडात्मक कदम के रूप में शनिवार को पाकिस्तान के साथ सभी डाक सेवाएं स्थगित कर दीं थी। भारतीय बंदरगाहों पर पाकिस्तानी झंडे वाले पोतों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया। भारत ने पाकिस्तान से आने वाले या वहां से गुजरने वाले माल के आयात और अपने बंदरगाहों में पाकिस्तानी पोतों के प्रवेश पर भी शनिवार को प्रतिबंध लगा दिया।
 
पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद दोनों पड़ोसी देशों के बीच संबंध और तनावपूर्ण हो गए हैं। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे जिनमें से अधिकतर पर्यटक थे।
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पाकिस्तानी सैनिकों ने 10वें दिन भी तोड़ा सीज फायर, LoC पर इन स्थानों पर गोलीबारी